विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हवाई सफर करने वाले ध्यान दें! फ्लाइट में इस पावर बैंक को ले जाने पर लगी सख्त रोक, DGCA का बड़ा फैसला

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:18 AM (IST)

डीजीसीए (DGCA) ने सुरक्षा कारणों और हाल ही में इंडिगो फ्लाइट में आग लगने की घटना के बाद MOBIKINS MK-PB-04 ...और पढ़ें

विमान में पावर बैंक या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना। (AI-Generated Image)

विमान में पावर बैंक या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना। (AI-Generated Image)

HighLights

  1. DGCA ने 'MOBIKINS MK-PB-04' पावर बैंक पर प्रतिबंध लगाया

  2. केबिन या चेक-इन लगेज में ले जाना अब पूरी तरह मना है

  3. फ्लाइट में आग लगने की घटना के बाद यह बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल स्मार्टफोन के दौर में बिना पावर बैंक के सफर करना नामुमकिन सा हो गया है। लेकिन, अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपना बैग पैक करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।

विमानन नियामक संस्था डीजीसीए (DGCA) ने विमानों में एक खास मॉडल के पावर बैंक को ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। अब आप इसे न तो अपने साथ केबिन बैगेज में ले जा सकते हैं और न ही चेक-इन लगेज (कार्गो) में।

आखिर अचानक क्यों लिया गया यह फैसला?

दरअसल, यह आदेश एक हालिया घटना के बाद बरती गई है। बीते रविवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हवा में एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में अचानक आग लग गई। जिसके बाद हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसी घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए ने तुरंत एक्शन लिया है।

किस पावर बैंक पर लगा है बैन?

डीजीसीए ने जिस पावर बैंक को ब्लैकलिस्ट किया है, उसका नाम 'MOBIKINS MK-PB-04' है। डीजीसीए प्रमुख वीर विक्रम यादव की ओर से जारी किए गए आदेश में साफ कहा गया है कि इस डिवाइस से सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है। यह नियम भारत के अंदर उड़ने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स और भारत से बाहर जाने वाली सभी इंटरनेशनल उड़ानों पर लागू होगा।

सभी एयरलाइंस कंपनियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों को हर संभव माध्यम से इस बैन की जानकारी दें और बोर्डिंग के वक्त यह सुनिश्चित करें कि यह डिवाइस किसी भी सूरत में फ्लाइट के अंदर न जाए।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के तमाम मामले

आपको बता दें कि विमान में पावर बैंक या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई देशों ने पावर बैंक की संख्या और उसकी बैटरी कैपेसिटी को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। अब आप फ्लाइट में पावर बैंक से न तो मोबाइल चार्ज कर सकते हैं और न ही विमान के सॉकेट से उसे चार्ज कर सकते हैं।

एविएशन सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि सबसे बड़ा खतरा तब पैदा होता है, जब बोर्डिंग गेट पर यात्रियों के केबिन बैग लेकर उन्हें विमान के निचले हिस्से (बैगेज होल्ड) में रख दिया जाता है। अगर वहां रखे किसी बैग में आग भड़क जाए, तो पायलट या क्रू को इसका पता चलने में काफी समय लग सकता है। यही देरी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: मौजपुर के रेस्टोरेंट में आग से मची अफरातफरी, जान बचाने के लिए लोगों ने पहली मंजिल से लगाई छलांग