मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न देने की मांग, विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
ग्लोबल वैश्य फेडरेशन व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट व अन्य राष्ट्रवादी संगठनों ने मंदिर मार्ग स्थित हिंदू महासभा भवन के सामने ...और पढ़ें
-1790531332755_m.webp)
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सियासत तेज है। एसआईआर के मामले में दो चुनाव आयुक्तों से मतभेद को लेकर विपक्ष द्वारा इस्तीफा मांगने के बीच उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी तेज हो गई है।
ग्लोबल वैश्य फेडरेशन व यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट व अन्य राष्ट्रवादी संगठनों ने मंदिर मार्ग स्थित हिंदू महासभा भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न देने की मांग की है। इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री गृहमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है।
बांग्लादेशी रोहिंग्या भारत के लोगों का खून चूस रहे: जय भगवान
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिस तरह से वर्षों से अवैध तरीके से रहते बांग्लादेशी रोहिंग्या भारत के लोगों का खून चूस रहे थे। देश में आतंकवाद ड्रग्स की सप्लाई जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहे थे। उनका एसआईआर के माध्यम से वोटो से कटवाकर देश की जनता के लिए एक बहुत बड़ा कार्य किया है।
ज्ञानेश कुमार पर फोड़कर उन्हें बली का बकरा बना रहे: जय भगवान
उन्होंने कहा कि ऐसे ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए, मगर देश की विपक्षी पार्टियों के नेता राहुल, अखिलेश, ममता व तेजस्वी यादव जैसे नेता जो अपनी लगातार हार को नहीं बचा पा रहे और उसका सारा ठीकरा एसआईआर के माध्यम से बांग्लादेशी, रोहिग्याओं के वोट कटवाने के कारण ज्ञानेश कुमार पर फोड़कर उन्हें बली का बकरा बना रहे हैं। ऐसे लोगों को देशवासियों से बचने की जरूरत है।
