Delhi News: लापता होने के कुछ घंटे बाद दिल्ली के जज की पत्नी ने की आत्महत्या, रिश्तेदार के घर पर मिला शव
साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल की पत्नी ने ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मिली है कि जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपता बेनीवाल अचानक लापता हो गईं। कुछ घंटों के बाद उनके आत्महत्या करने की जानकारी मिली। लापता होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को भी दी गई थी।
नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी और बुरी खबर आ रही है। दिल्ली की एक कोर्ट के जज की पत्नी ने अपने करीबी रिश्तेदार के घर पर शनिवार को आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, साकेत कोर्ट के जज बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल (42) ने शनिवार को आत्महत्या पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार को वह अपने भाई के यहां छतरपुर गईं थीं। वहीं पंखे से लटककर आत्महत्या कर की। शव के पास दिल्ली पुलिस को तीन सुसाइड नोट मिले हैं।
जज ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की शिकायत
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साकेत कोर्ट में एएसजे अशोक बेनीवाल साकेत कोर्ट कांप्लेक्स में रहते हैं। उन्होंने साकेत पुलिस स्टेशन में 28 मई को शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पत्नी अनुपमा बेनीवाल घर से लापता हैं और पत्नी का मोबाइल फोन भी घर पर है। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तभी 28-29 मई की रात जज को जानकारी मिली कि अनुपमा ने मैदानगढ़ी इलाके में अपने रिश्तेदार के घर पर फंखे से लटकरकर फांसी लगा ली है। मैदानगढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अशोक बेनीवाल के कुनबे में हैं कई जज
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार के एक भाई और एक बहन भी जज हैं। सभी साकेत कोर्ट में जज अशोक बेनीवाल के चाचा जेपी नारायण भी साकेत कोर्ट में ही जज रह चुके हैं।
साकेत कोर्ट आवासीय परिसर में रहने वाली अशोक बेनीवाल ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती बेनीवाल (42) मालवीय नगर बाजार शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे गईं, लेकिन वह घर वापस नहीं आई। इसके बाद अनुपमा बेनीवाल की गुमशुदगी को थाना साकेत में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
जांच की कड़ी में पुलिस स्टाफ ने आसपास के इलाके के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस दौरान एक फुटेज में एक आटो रिक्शा की पहचान की गई और आटो का स्वामित्व प्राप्त किया गया जो एक निवासी जेजे कालोनी, रघुबीर नगर, दिल्ली के नाम से पंजीकृत पाया गया।
इसके बाद कर्मचारी दिए गए पते पर पहुंचे और आटो चालक से पूछताछ की। उसने जानकारी दी है कि अनुपमा बेनीवाल को थाना मैदान गढ़ी क्षेत्र के राजपुर खुर्द में छोड़ा था। इस जानकारी के बाद अशोक बेनीवाल पुलिस स्टाफ के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे। घर अंदर से बंद मिला, जिस पर लोहे की ग्रिल तोड़कर दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर अनुपमा बेनीवाल का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। यह पहली मंजिल पर एक खाली फ्लैट था, जबकि उनके भाई का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। शव के पास से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं।