दिल्ली सरकार का 'पिंक सहेली कार्ड' हिट, रोज 5 लाख महिलाओं को मिल रहा मुफ्त सफर का फायदा
दिल्ली सरकार की पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना को महिला यात्रियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन ...और पढ़ें

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना को महिला यात्रियों का समर्थन मिल रहा।
HighLights
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना को महिला यात्रियों का भारी समर्थन मिला।
प्रतिदिन पांच लाख से अधिक महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर रहीं।
पात्र महिलाओं के लिए कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी, मंत्री का आश्वासन।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना को महिला यात्रियों का समर्थन मिल रहा है। एक से छह अक्टूबर के बीच 35 लाख से अधिक महिलाओं ने डीटीसी बसों में सफर किया। वहीं, तीन अक्टूबर से स्मार्ट कार्ड के आधार पर मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू होने के बाद 25 लाख से अधिक महिलाओं ने बसों में सफर किया है। यानी प्रति दिन पांच लाख महिलाएं पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से यात्रा कर रहीं हैैं।
परिवहन मंत्री डा पंकज सिंह ने फिर कहा कि जिन महिलाओं के अभी कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सभी पात्र महिलाओं के कार्ड बनने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। दिल्ली में 38 वितरण केंद्रों और विशेष शिविरों के माध्यम से कार्ड बनाए जा रहे हैं।
स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बसों में मुफ्त बस यात्रा
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से दिल्ली की पात्र महिलाएं वातानुकूलित और सामान्य दोनों तरह की डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। यह सुविधा दिल्ली में रहने वाले ट्रांसजेंडर लोगों के लिए भी उपलब्ध है।
दक्षिण दिल्ली में नेहरू प्लेस, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास, जामिया, जेएनयू और महरौली समेत कई स्थानों पर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसी तरह उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी केंद्र और शिविर लगाए गए हैं।
