विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण की रियल-टाइम निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार, CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:50 PM (IST)

दिल्ली में प्रदूषण की रियल-टाइम निगरानी और जमीनी कार्रवाई के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) विकसित किया गया ...और पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार।

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार।

HighLights

  1. दिल्ली में ICCC प्रदूषण की रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित करेगा।

  2. AI-आधारित कैमरे और डेटा विश्लेषण से तत्काल कार्रवाई संभव होगी।

  3. यह प्रणाली 24x7 निगरानी कर दिल्ली को स्वच्छ बनाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण की रियल-टाइम निगरानी और जमीनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) को एकीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। एक दशक से अधिक समय से प्रतीक्षित इस प्रणाली के माध्यम से अब प्रदूषण से जुड़े विभिन्न स्रोतों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि ICCC के जरिए 24×7 निगरानी, एआई आधारित कैमरे, रियल-टाइम डेटा विश्लेषण और मैकेनिकल स्वीपर्स की जीपीएस मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे केवल प्रदूषण की निगरानी ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

 

सरकार तकनीक और डेटा आधारित निगरानी को कर रही मजबूत

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार तकनीक और डेटा आधारित निगरानी को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सिर्फ निगरानी पर्याप्त नहीं, बल्कि उसके आधार पर समयबद्ध और प्रभावी जमीनी कार्रवाई भी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि ICCC के माध्यम से दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। निरंतर सतर्कता और समय पर कार्रवाई से राजधानी को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गैंगस्टर राशिद केबल वाले के इशारे पर मांगी थी रंगदारी, पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार