विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के 'ब्रटानिया चौक' का बदल गया नाम, LG संधू और CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

Published: Fri, 12 Jun 2026 01:43 PM (IST)

राजधानी दिल्ली के ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर अब 'अश्विनी चोपड़ा चौक' कर दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता और ...और पढ़ें

शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम अश्विनी चोपड़ा ‘मिन्ना’ चौक किया गया।

शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम अश्विनी चोपड़ा ‘मिन्ना’ चौक किया गया।

HighLights

  1. दिल्ली के ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर 'अश्विनी चोपड़ा चौक' हुआ।

  2. सीएम रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल ने चौक का उद्घाटन किया।

  3. यह नामकरण पूर्व सांसद और पत्रकार अश्विनी चोपड़ा को श्रद्धांजलि है।

एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ब्रिटानिया चौक का नाम बदल दिया गया है। अब इस चौक का नाम 'अश्विनी चोपड़ा चौक' कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने इसका गुरुवार को एलान किया। रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर में अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक का उद्घाटन किया।

रेखा गुप्ता ने कहा, "यह चौक जिसे पहले ब्रिटानिया फैक्ट्री होने के कारण ब्रिटानिया चौक के नाम से जाना जाता था। अब अश्विनी चोपड़ा की पुण्यतिथि पर उनका नाम देकर 'अश्विनी चोपड़ा चौक' कर दिया गया है। पंजाब केसरी ऑफिस के पास स्थित यह चौक एक ऐसे निडर पत्रकार को सम्मान देता है जिन्होंने देश और समाज को आवाज दी। यह नाम बदलना उन्हें हमारी श्रद्धांजलि है।"

बीजेपी के सांसद रह चुके हैं अश्विनी चोपड़ा

बता दें, अश्विनी कुमार चोपड़ा भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद थे। 2014 के चुनावों में वे हरियाणा के करनाल से निर्वाचित हुए थे। वे भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध थे। वे भारत के प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र पंजाब केसरी के निदेशक एवं संपादक रह चुके थे।

यह भी पढ़ें- जाम से आजादी! 150 सेकंड के इंतजार को कहें अलविदा, सिग्नल फ्री होगा दिल्ली का यह चौराहा