विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम; IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Fri, 17 Apr 2026 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2026 06:41 PM (IST)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने तेजी से करवट ली। शाम 6 बजे के बाद ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के बाद तेज आंधी।

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी के बाद तेज आंधी।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने तेजी से करवट ली।

  2. शाम 6 बजे के बाद तेज आंधी ने बढ़ाई मुसीबत।

  3. नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी भारी बारिश।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में मौसम ने तेजी से करवट लिया है। शुक्रवार को पहले कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और फिर शाम 6 बजे के बाद तेज आंधी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी। इससे पहले नोएडा, फरीदाबाद गुरुग्राम में तेज बारिश हुई। यहां भी तेज आंधी चल रही है।

बता दें, मौसम विभाग ने 17 अप्रैल के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना व्यक्त की थी। 

कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या

बारिश की वजह से दिल्ली और नोएडा के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जा रही है। कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वाहनों को सड़कों पर रेंगते हुए देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश के बाद आंधी, लोगों को गर्मी से मिली राहत; कल-परसों कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।