राहुल गांधी की चॉकलेट से छात्राओं के अनोखे प्रदर्शन तक, दिल्ली-NCR में ये Video हुए वायरल
दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह कई घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें मंत्री-विधायक विवाद, मारपीट, छात्रों का अनोखा प्रदर्शन और लिफ्ट में फंसने जैसी खबरें शामिल हैं।

दिल्ली-एनसीआर वायरल।
HighLights
दिल्ली में मंत्री-विधायक विवाद, सड़क गुणवत्ता पर बहस, थप्पड़ आरोप।
छात्राओं का अनोखा 'एक कचौड़ी दो समोसा' प्रदर्शन हुआ वायरल।
नोएडा में लिफ्ट में फंसे लोग, सोसायटी में बूम बैरियर तोड़ा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में इस सप्ताह कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। कहीं सड़क की गुणवत्ता को लेकर मंत्री और विधायक आमने-सामने आ गए तो कहीं मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
दिल्ली में छात्राओं के अनोखे प्रदर्शन से लेकर नोएडा की सोसायटी में दबंगई और मॉल की लिफ्ट में लोगों के फंसने तक, इन घटनाओं ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।
सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री-विधायक में विवाद, थप्पड़ का वीडियो वायरल
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दोनों के बीच पहले सड़क की गुणवत्ता को लेकर बहस हुई। जरनैल सिंह ने सड़क की परत हाथ से उखाड़कर घटिया निर्माण का आरोप लगाया।
#DelhiPolitics pic.twitter.com/MIIIdS4pD5
— अनूप तिवारी (@_anup_tiwari) October 3, 2026
इसी दौरान विधायक के सोशल मीडिया हैंडलर को थप्पड़ मारने का आरोप मंत्री पर लगा। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की।
कमरे में बंद कर दो युवकों की बेल्ट से पिटाई
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में दो युवकों को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वायरल वीडियो में कई युवक दोनों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
#Hapur pic.twitter.com/oFg7FV7TkB
— अनूप तिवारी (@_anup_tiwari) October 3, 2026
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मारपीट की वजह का पता लगाया जा रहा है।
'एक कचौड़ी दो समोसा'... छात्राओं के अनोखे नारों वाला प्रदर्शन वायरल
दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में छात्राओं का अनोखा प्रदर्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। हाथों में प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने अलग-अलग नारों के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया।
#Delhi #Womensafety pic.twitter.com/Nip6kFRKMQ
— अनूप तिवारी (@_anup_tiwari) October 3, 2026
'एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा' और 'एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय हाय' जैसे नारों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए। प्रदर्शन का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
यह भी पढ़ें- 'AI से बनाई फर्जी ऑडियो, बदनाम करने की साजिश' वायरल ऑडियो विवाद में घिरे वल्टोहा ने किया बड़ा खुलासा
राहुल गांधी ने बाइक सवारों को दी चॉकलेट, फिर कहा- हेलमेट पहनो भाई
राहुल गांधी का बाइक सवार दो युवकों से बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों युवक बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए राहुल गांधी की कार के पास पहुंचकर उनका वीडियो बनाते दिखाई देते हैं। राहुल गांधी ने उन्हें पास बुलाया और चॉकलेट दी।
This is why Rahul Gandhi is an appropriate candidate for the PM of India. He knows how to respect citizens, their dignity, unity and integrity. He knows how to teach people the right thing with love.
— Simpu Singh (@Simpu_SinghIND) October 1, 2026
Today, RaGa offered a toffee to a man on a bike without a helmet. pic.twitter.com/u6HCyloJfA
इसके बाद उन्होंने दोनों को हेलमेट पहनने की सलाह देते हुए कहा, 'हेलमेट पहनो भाई... लव यू।' वीडियो में सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाला यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।
नोएडा में गार्ड से बहस, बूम बैरियर तोड़कर सोसायटी में घुसी कार
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में कार सवार युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि गेट पर मौजूद गार्ड के रोकने पर युवक नाराज हो गया और कार से बूम बैरियर तोड़ते हुए सोसायटी के अंदर घुस गया।
गेट पर BMW रोकना पड़ा भारी, बूम बैरियर तोड़कर निकली कार!
— PRIYA RANA (@priyarana3101) October 2, 2026
Supernova के गेट पर गार्ड्स ने BMW रोककर पूछताछ की तो युवक बहस करने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने बूम बैरियर तोड़ दिया और दूसरे गेट से भी बिना रुके निकल गया।
बताया जा रहा है कि युवक का नाम तुषार टाइगर है और वह एस्पाइरा… pic.twitter.com/5I3cZqo7At
इसके बाद गार्ड के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप है। करीब एक मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना चर्चा में आ गई।
ग्रेटर नोएडा के मॉल में लिफ्ट में फंसे आठ लोग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित एचएनएस मॉल में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे आठ लोग लिफ्ट में फंस गए। बताया गया कि लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई और अंदर मौजूद लोगों के मोबाइल में नेटवर्क भी नहीं आ रहा था।
#Noida pic.twitter.com/oWg7SRo8IC
— अनूप तिवारी (@_anup_tiwari) October 3, 2026
मदद के लिए आवाज लगाने के बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत से मेंटेनेंस टीम ने सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद लिफ्ट के रखरखाव और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठे।
नोएडा सुपरनोवा में युवक की मौत
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा में एक युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक एक एयरबीएनबी में ठहरा हुआ था और घटना शनिवार दोपहर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
#Supernovaaccident pic.twitter.com/50StDobUl5
— अनूप तिवारी (@_anup_tiwari) October 3, 2026
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- कानपुर में घरेलू विवाद का वीडियो वायरल, पानी के चक्कर में जेठ जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा
