विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी बारिश, तूफान और विरोध प्रदर्शनों से थमी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार, मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:42 AM (GMT+05:30)

दिल्ली-NCR में सोमवार तड़के हुई मूसलधार बारिश और तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे कई इलाकों में जलजमाव और ...और पढ़ें

बारिश के बीच नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। जागरण

बारिश के बीच नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

  2. मौसम विभाग ने तेज हवाओं और भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' दिया।

  3. जलजमाव और विरोध प्रदर्शनों से यातायात बुरी तरह प्रभावित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के हुई मूसलधार बारिश और गरज के साथ आए तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सुबह-सुबह हुई इस तेज बारिश के कारण राजधानी के कई निचले और प्रमुख इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहाना हो गया है। वहीं, नोएडा में भी जगह-जगह जलजमाव दिखा और ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती दिखी।

तेज हवा और गरज-चमक की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने और 15 मिमी प्रति घंटे से अधिक की भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर और पंडालों का आयोजन करने वाले काफी दिक्कत में घिर गए।

Noida-rain

नोएडा के सेक्टर 95 के पास अभी भी भरा है वर्षा का पानी।

प्रमुख इलाकों में बारिश के आंकड़े

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्रतिनिधि वेदर स्टेशन सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में सुबह 5:30 बजे तक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट (पालम) क्षेत्र में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदर्शनों के बीच मौसम की मार

इस बीच दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए विरोधी दल एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन का एलान किया गया है। ऐसे में राजधानी के करीब 30 मार्गों में परिवर्तन किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, दिल्ली मेट्रो के कई रूट पर भी प्रभाव पड़ा है। इस बीच बारिश और मौसम में हुए इस अचानक बदलाव ने ऑफिस आने-जाने वालों एवं व्यापारियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

Noida-rain1

सेक्टर 95 में भरे पानी में डूबी कार।

दिल्ली एवं नोएडा के कई क्षेत्रों में हुई बड़ी दिक्कत

आरके पुरम, कर्तव्य पथ, मध्य दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। प्रशासन ने लोगों को जलभराव वाले रास्तों से बचने और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के चलते सड़कों पर ट्रैफिक की गति भी धीमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- आज भी दिल्ली में लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 30 रास्तों से बनाएं दूरी; SIR के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन