दिल्ली-NCR में घने बादल और तेज हवा से ठंडक की सुगबुगाहट, दिल्ली में बारिश के आसार; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, जिससे गर्मी से राहत मिली है और त्योहारों ...और पढ़ें

सोनीपत में सुबह के समय ही रात जैसा हो गया अंधेरा। गोहाना में जमकर बारिश हुई। नोएडा में भी माहौल बदल रहा है। जागरण
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में काले बादलों और बारिश से मौसम ठंडा हुआ।
IMD ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बारिश से तापमान गिरा, त्योहारी सीजन में उत्साह बढ़ा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिलसिलेवार धरना प्रदर्शनों से जूझती दिल्ली में गुरुवार की सुबह मौसम का एक अलग ही सुहाना मिजाज देखने को मिला। आकाश में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहर में हल्की ठंडक की दस्तक दे दी है।
ऐसे में जब नवरात्रि के पावन दिवसों के साथ त्योहारों का सीजन नजदीक है, इस खुशनुमा मौसम ने शहर की रौनक और फेस्टिव मूड को और बढ़ा दिया। वहीं, एनसीआर में भी कई जगहों पर मौसम का नजारा बदला मिला।

कई जनपदों में सुबह से बदला दिखा नजारा
गुरुवार को दिन की शुरुआत ही ठंडी हवा के झोकों के साथ हुई। इस बीच सोनीपत और नारनौल में काले बादलों में डेरा जमा लिया। कुछ ही देर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की फुहारें पड़ने लगीं।

इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोनीपत में दिन में गहरी शाम सा धुंधलका सा छाने लगा था। यही नजारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा, पलवल, साहिबाबाद, गाजियाबाद आदि जगहों पर भी देखने को मिला।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सुबह न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। खैर, त्योहारी सीजन की तैयारियों के बीच इस सुहाने और ठंडे मौसम ने बाजारों की रौनक और त्योहारों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
