विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया था येलो अलर्ट

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:55 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश। जागरण

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश। जागरण

HighLights

  1. शनिवार शाम की बारिश से दिल्ली-एनसीआर में मिली राहत।

  2. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया।

  3. चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। तीनों दिन आसमान में सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है, जबकि सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।

50 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है हवा

शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान था।

चक्रवाती परिसंचरण से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के निचले वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को उमस ने किया था परेशान

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी रही। हालांकि सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला था। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था।

वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। हवा में नमी का स्तर 84 से 57 प्रतिशत के बीच रहा।

यह भी पढ़ें- 27 September Ka Mausam: बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर? देखें अपने जिले के मौसम का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी