27 September Ka Mausam: बिहार में जारी रहेगा बारिश का दौर? देखें अपने जिले के मौसम का ताजा अपडेट
कल का मौसम: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है, जिससे कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
-1790419054480_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी।
पटना, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में भारी वर्षा के आसार।
मौसम विभाग ने वज्रपात और जलजमाव से सतर्क रहने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
3 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (झोंके) चल सकती हैं।
पटना समेत इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और वैशाली जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों का हाल
विगत 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्ज की गई, जबकि मधुबनी (झंझारपुर 68.8 मिमी) और खगड़िया (परबत्ता 68.8 मिमी) में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में 31.6°C दर्ज हुआ, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में 21.0°C रहा। भोजपुर जिले में सबसे तेज 68 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा दर्ज की गई।
मौसम प्रणाली और आगामी दिनों का पूर्वानुमान
पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जिसके अगले 12 घंटों में कमजोर पड़ने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 3 से 5°C की बढ़ोतरी हो सकती है।
राहत के संकेत
मौसम विभाग 27 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच राज्य में कोई बड़ी चेतावनी (No Warning) जारी नहीं की गई है, जिससे मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।
विभाग की सलाह
भारी बारिश और वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही निचले इलाकों में जलजमाव और नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है।
