विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिलेगी राहत? AQI पहुंचा 400 के पार; जहरीली हवा से घुट रहा दम

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:12 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और धुंध से अभी राहत नहीं मिली है, रविवार सुबह भी कई इलाकों में AQI 'बहुत खराब' ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी। ANI

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी। ANI

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' से 'गंभीर'

  2. रविवार सुबह कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज

  3. आने वाले दो दिनों में बारिश से सुधार की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi pollution news: दिल्ली-एनसीआर में अभी प्रदूषण और धुंध से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार सुबह भी राजधानी की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड की गई। आज भी दिल्ली में AQI 400 के पार रहा।  

आज सुबह करीब 6 बजे सराय काले खां में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 355 दर्ज किया गया, जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।

अक्षरधाम के पास AQI 365

उधर, अक्षरधाम मंदिर के आसपास सुबह 6 बजे AQI 365 पहुंच गया, जो कि 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है। इसके अलावा आनंद विहार में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 365 देखा गया, यहां की हवा भी बहुत खराब बनी हुई है।

ITO के पास सबसे खराब हवा

वहीं, आज तड़के ITO के आसपास की हवा सबसे खराब रही। यहां सुबह 5:30 बजे के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 415 दर्ज किया गया, जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार 'गंभीर' कैटेगरी में रखा गया है। 

बारिश से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में वर्षा की संभावना के चलते वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हो सकता है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने भी अगले दो दिनों में हवा में मौजूद प्रदूषक कणों पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में गिरावट का अनुमान जताया है।

आज कहां कितना रहा AQI

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 364 बहुत खराब
अशोक विहार 342 बहुत खराब
बवाना दिल्ली 369 बहुत खराब
चांदनी चौक दिल्ली 385 बहुत खराब
आईजीआई एयरपोर्ट 346 बहुत खराब
नोएडा सेक्टर-62 423 गंभीर
इंदिरापुरम गाजियाबाद 285 खराब
हापुड़ 142 मध्यम
गुरुग्राम सेक्टर-51 216 खराब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।