विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR से हटाए गए GRAP-4 के प्रतिबंध, लेकिन इन चीजों पर जारी रहेगी रोक

Published: Wed, 21 Jan 2026 06:45 AM (IST)

दिल्ली में साफ आसमान और तेज धूप के कारण एक्यूआइ 'बहुत खराब' श्रेणी में सुधरा, जिसके बाद सीएक्यूएम ने ग्रेप-4 ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर से हटाए गए ग्रेप 4 के प्रतिबंद। फोटो सोर्स- एआई

दिल्ली-एनसीआर से हटाए गए ग्रेप 4 के प्रतिबंद। फोटो सोर्स- एआई

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर से ग्रेप-4 के सभी प्रतिबंध हटाए गए।

  2. वायु गुणवत्ता सुधरकर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची।

  3. बीएस-4 पेट्रोल हल्के वाहनों को दिल्ली में अनुमति।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। साफ आसमान और तेज धूप के चलते मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआइ सुधरकर 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया। इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेप चार के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को तुरंत हटा दिया।

अब अन्य राज्यों से आने वाले बीएस चार पेट्रोल युक्त हल्के वाहन (एलएमवी) दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। जबकि ग्रेप तीन के तहत लगाए गए अन्य सभी प्रतिबंध – जैसे कि निर्माण कार्य, बीएस तीन पेट्रोल और बीएस चार डीजल एलएमवी पर रोक लागू रहेंगे।

मौसम की स्थिति में सुधार के कारण दिल्ली के एक्यूआई में सुधार हुआ है। इसी के मद्देनजर सीएक्यूएम की ग्रेप उप-समिति ने सर्वसम्मति से पूरे एनसीआर में ग्रेप के मौजूदा चरण चार के तहत सभी पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से रद करने का निर्णय लिया है।

सीएक्यूएम ने आगे कहा कि ग्रेप के पहले, दूसरे व तीसरे चरण की पाबंदियां लगातार बनी रहेंगी। छठी से नौवीं और 11वीं की पढ़ाई अब स्कूल में ही नियमित हो सकेगी। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ वर्क फ्रॉम होम लागू करने का आदेश भी खत्म हो जाएगा।

एक दिन पहले यह इसी समय 410 था

मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली का एक्यूआई 378 दर्ज हुआ जबकि एक दिन पहले यह इसी समय 410 था। बीते 24 घंटे में 32 अंकों का सुधार हुआ है। एक दिन पहले 'गंभीर' श्रेणी में मौजूद वायु गुणवत्ता अब 'बहुत खराब' श्रेणी पर आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर 10 किमी प्रति प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम हवा चली। दिन में आसमान साफ रहा और धूप भी तेज खिली रही। इसी के चलते प्रदूषकों के फैलाव में मदद मिली।

मंगलवार को दिल्ली के एनएसआइटी द्वारका इलाके का एक्यूआई और घटकर 300 यानी ''खराब'' श्रेणी में पहुंच गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक हवा की गति दस किमी तक रही है। जबकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन पहले से तेज हुआ है। हालांकि, प्रदूषक कणों का स्तर अभी भी ''बहुत खराब'' श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल नहीं आएगा पानी, अभी कर लें स्टोर; जल बोर्ड ने बताई वजह