दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल नहीं आएगा पानी, अभी कर लें स्टोर; जल बोर्ड ने बताई वजह
दिल्ली जल बोर्ड ने 21 और 22 जनवरी को पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में पानी की आपूर्ति बाधित रहने की ...और पढ़ें
-1768951289444_m.webp)
दिल्ली के कई इलाकों में दो दिनों तक रहेगी पानी की किल्लत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने वार्षिक सफाई कार्यक्रम के तहत अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की फ्लशिंग के कारण 21 और 22 जनवरी को दिल्ली के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी है। यह सफाई कार्य नियमित रखरखाव का हिस्सा है, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है।
21 जनवरी को प्रेम कुंज के आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी, जबकि 22 जनवरी को नांगलोई, रणहोला गांव, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, सैनिक एनक्लेव, मुंडका, पश्चिम विहार, हिरान कुडना, राजधानी पार्क, मित्रां विलेज, जहांगीरपुरी, बदुसराय, छावला आदि कई कॉलोनियां और गांव प्रभावित होंगे।
इन क्षेत्रों में पानी कम दबाव पर आएगा या पूरी तरह बंद हो सकता है। डीजेबी ने क्षेत्रवार अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जैसे नांगलोई-मुंडका के लिए 8929088540, 18001217744, मटियाला क्षेत्र के लिए 9650288663 आदि पर संपर्क कर सकते हैं।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पानी पहले से स्टोर कर लें। इमरजेंसी में वॉटर टैंकर उपलब्ध कराने के लिए मुख्य कंट्रोल रूम नंबर 1916 (टोल फ्री) पर संपर्क किया जा सकता है। अन्य क्षेत्रीय नंबरों के माध्यम से भी टैंकर मांगे जा सकते हैं। जल बोर्ड ने सार्वजनिक असुविधा के लिए बार-बार खेद जताया है और लोगों से सहयोग की अपील की है।
