विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद बारिश के आसार

Published: Mon, 27 Apr 2026 08:46 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूल भरी आंधी चली, जिससे तेज हवाएं और बिजली कटौती हुई। मौसम विभाग ...और पढ़ें

सरिता विहार में तेज आंधी के बाद जाम की स्थिति। फोटो: जागरण

सरिता विहार में तेज आंधी के बाद जाम की स्थिति। फोटो: जागरण

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी ने मौसम बदला

  2. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलीं

  3. आंधी के बाद हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से राहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सोमवार की शाम दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़क पर चलना मुश्किल होने लगा।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 8.45.38 PM

मौसम की इस स्थिति के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल से उठी धूल भरी हवाएं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची हैं।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 9.01.21 PM (1)

आंधी के साथ तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सती हैं। नोएडा में गगनचुंबी इमारतों के शीशों से हवाए तेजी से टकराईं। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की सूचना आई।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 8.45.40 PM

मौसम विभाग के अनुसार, आंधी के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 9.01.21 PM

यह भी पढ़ें- DC vs RCB Live Cricket Score: बेंगलुरु के गेंदबाजों के आगे अपने घर में पस्त हुई दिल्ली कैपिटल्स, गंवाया 7वां विकेट