दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, क्या है कारण और बचाव के तरीके?
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को धूल भरी आंधी चली, जिससे दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया और विजिबिलिटी प्रभावित ...और पढ़ें
-1791547609948_m.webp)
दिल्ली में धूल भरी आंधी, जागरण।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को चली धूल भरी आंधी।
मौसम विभाग ने सुहावने मौसम और तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया।
धूल भरी आंधी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो गया है। अक्टूबर के महीने ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को धूल भरी आंधी चली, जिसकी वजह से दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया।
धूल की वजह से सड़क पर चल रहे लोगों को विजिबिलिटी में परेशानी का सामना करना पड़ा। IMD के मुताबिक अब आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना हो सकता है। साथ ही, अभी कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।
धीरे-धीरे तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में अब सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने लगी है। हालांकि, दिन के समय कड़ी धूप की वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
क्यों आती है धूल भरी आंधी?
बता दें कि धूल भरी आंधी तेज हवाओं की वजह से आती है। खास तौर पर शुष्क क्षेत्रों में चलने वाली तेज हवाएं धूल को हवा में ऊपर उड़ा देती हैं, जिसकी वजह से धूल भरी आंधी आने की संभावना बढ़ जाती है।
यह समस्या उन क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिलती है जो समतल हैं और वहां भी जहां पेड़-पौधों की कमी है। क्योंकि पेड़-पौधे हवा की रफ्तार को नियंत्रित करने में मदद करती है।
तेज धूल भरी आंधी में खुद को कैसे बचाएं?
तेज हवाओं के साथ अगर अचानक धूल भरी आंधी भी आ जाए तो ऐसी स्थिति में कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप घर के अंदर हों तो खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लें। साथ ही कोशिश करें कि दरवाजे के नीचे गीला तौलिया या कालीन रखा हो। इससे घर में धूल नहीं आ पाएगी।
-1791547469414.webp)
इसके अलावा बिजली के सभी उपकरण कुछ देर के लिए बंद कर दें। ऐसी स्थिति में शॉर्ट सर्किट की समस्या हो सकती है। साथ ही कांच की खिड़कियों या दरवाजों से दूर रहने की कोशिश करें, क्योंकि तेज हवा के कारण इनके टूटने का भी खतरा रहता है।
आंधी में घर के बाहर फंसने पर क्या करें?
तेज आंधी के बीच अगर आप घर के बाहर फंस गए हैं तो सबसे पहले अपनी आंख, नाक और मुंह को पूरी तरह से ढक लें। इस दौरान बिजली के खंभों, पेड़ों, पुरानी या जर्जर इमारतों और होर्डिंग्स के पास बिल्कुल न खड़े हों। वहीं अगर आप गाड़ी में हैं तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह या पार्किंग में गाड़ी रोक लें क्योंकि धूल की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में सड़क दुर्घटना का खतरा रहता है।
