विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साफ हुई दिल्ली-NCR की हवा, GRAP-1 के सभी प्रतिबंध हटाए गए; CAQM ने जारी किए दिशा-निर्देश

By Sanjeev GuptaEdited By: Sonu Suman
Published: Mon, 16 Mar 2026 06:07 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण के सभी प्रतिबंध हटा ...और पढ़ें

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार।

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के फेज एक के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। CAQM की सब-कमिटी ने 16 मार्च को एक बैठक में यह फैसला लिया।

सोमवार को दिल्ली का AQI दोपहर 4 बजे 119 दर्ज किया गया। मौसम के अनुकूल स्थितियों के कारण यह फैसला लिया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में AQI 'मॉडरेट' श्रेणी में रहने की संभावना है।

सीएक्यूएम ने एजेंसियों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किया

सीएक्यूएम ने सभी राज्य सरकारें और एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किया। उन्हें आयोग के सलाह और अन्य नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। CAQM ने विशेष रूप से धूल प्रदूषण को रोकने के लिए व्यापक नीति और उचित उपाय जारी रखने का निर्देश दिया है, ताकि AQI स्तर 'खराब' श्रेणी में न गिरे और वायु गुणवत्ता बनी रहे।

ग्रेप-एक के क्या हैं प्रतिबंध

ग्रेप-1 तब लागू होता है जब AQI 201-300 (खराब श्रेणी) में होता है। इसके प्रमुख प्रतिबंधों में 500 वर्ग मीटर से बड़े निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों का पालन न करने पर रोक, खुले में कूड़ा जलाने पर बैन, कोयला/लकड़ी वाले होटलों/ढाबों पर रोक, 10-15 साल पुराने डीजल/पेट्रोल वाहनों पर सख्ती और ट्रैफिक जाम कम करने के लिए उपाय शामिल होते हैं। अब इन प्रतिबंधों को हटा लिया गया है।

यह भी पढ़ें- साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा, हिंदी के लिए वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया को मिलेगा सम्मान