आज खुल जाएगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन, दिल्ली-नोएडा से फरीदाबाद जाने वालों को मिलेगी राहत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की जैतपुर से डीएनडी महारानी बाग जाने वाली दूसरी लेन सोमवार से ट्रायल के लिए खुल जाएगी। इससे ...और पढ़ें
-1787540179598_m.webp)
आज से खुल जाएगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन। जागरण
HighLights
जैतपुर से डीएनडी महारानी बाग लेन आज से होगी शुरू।
फरीदाबाद से दिल्ली/नोएडा जाने वालों को मिलेगा लाभ।
जाम से मुक्ति, यात्रा समय में होगी बचत।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जैतपुर पुश्ता रोड से डीएनडी महारानी बाग की ओर जाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लेन भी सोमवार को ट्रायल के तौर पर शुरू कर दी जाएगी। अभी तक केवल एक लेने चालू होने से दिल्ली व नोएडा से फरीदाबाद जाने वालों को ही फायदा मिला रहा था।
वहीं, दूसरी लेन के शुरू होने से फरीदाबाद से दिल्ली या नोएडा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी फायदा मिलेगा। समय बचने के साथ ही उन्हें जाम भी नहीं झेलना होगा।
एनएचएआई ने बीती शुक्रवार को दोनों लेन खोली थी पर पहले ही दिन आगरा कैनाल पर बने आर्क ब्रिज के पास कुछ खामी मिलने पर जैतपुर से डीएनडी महारानी बाग जाने वाले लेने को बंद कर दिया गया था।
परीक्षण अवधि के लिए खोला गया
एनएचएआई के एक अधिकारी के मुताबिक, ब्रिज के पास काम पूरा कर लिया गया है। अब दोनों लेन से वाहन चालक आवागमन कर सकेंगे। बता दें कि 30 दिन की परीक्षण अवधि के लिए इसे खोला गया है। ट्रायल के दौरान इस रूट पर ट्रैफिक के दबाव और सुरक्षा मानकों को परखा जा रहा है। इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के वाहन चालक डीएनडी से एक्सप्रेसवे पर चढ़कर आसानी से फरीदाबाद, सोहना और आगे जयपुर की ओर जाने लगे हैं। वहीं सोमवार से फरीदाबाद व अन्य स्थानों से आने वाहन चालकों को भी इस हिस्से का लाभ मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का डीएनडी वाला हिस्सा बनकर तैयार, 15 अगस्त को पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
इससे आश्रम, कालिंदी कुंज, सराय काले खां और फरीदाबाद ‑आने-जाने वाले लोग सरिता विहार, मोहन एस्टेट और मथुरा रोड पर लगने वाले जाम से बच सकेंगे।
