दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की एक लेन अगले आदेश तक बंद, जैतपुर-DND रूट पर लगा ब्रेक; अब इस रास्ते से निकलें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैतपुर पुश्ता रोड से महारानी बाग डीएनडी की ओर जाने वाली एक लेन अगले आदेश तक बंद ...और पढ़ें

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की जैतपुर पुश्ता रोड से डीएनडी महरानीबाग आने वाली लेन की गई बंद। विपिन शर्मा
HighLights
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक लेन अगले आदेश तक बंद
जैतपुर पुश्ता रोड से महारानी बाग डीएनडी मार्ग प्रभावित
वाहन चालक कालिंदी कुंज और मथुरा रोड का उपयोग करें
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैतपुर पुश्ता रोड से महारानी बाग डीएनडी की ओर जाने वाली एक लेन सोमवार को एक बार फिर अगले आदेश तक बंद कर दी गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को प्रभावित हिस्से से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
मदनपुर खादर में बंद हुआ हिस्सा
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एनएचएआइ हाईवे का मदनपुर खादर में एक हिस्सा अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इसके चलते जैतपुर से सराय काले खां और आश्रम की ओर जाने वाले हाईवे के हिस्से पर वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद रहेगी।
कालिंदी कुंज से होकर जाएं
आश्रम और सराय काले खां की ओर जाने वाले वाहन चालकों को प्रभावित हिस्से से नहीं गुजरने की सलाह दी गई है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए कालिंदी कुंज और मथुरा रोड के रास्ते सर्विस रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
यातायात कर्मी मौके पर तैनात
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा की योजना प्रभावित मार्ग को ध्यान में रखकर बनाने की अपील की है। साथ ही सड़क पर लगाए गए यातायात निर्देशों और संकेतकों का पालन करने को कहा गया है।
वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने और यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से निकालने में मदद के लिए प्रभावित क्षेत्र में यातायात कर्मियों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में जाम का अलर्ट, टी20 मैच और MG रोड पर प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक डायवर्ट; जानें वैकल्पिक रूट
