विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DME पर मरम्मत कार्य के चलते दो लेन रहेगी बंद, दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के लिए एडवाइजरी जारी

Published: Mon, 06 Apr 2026 05:55 PM (IST)

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य के कारण दिल्ली से गाजियाबाद मार्ग पर यातायात प्रभावित है। एनएचएआई 30 जून तक दो लेन बंद करके काम कर रहा है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य के कारण दिल्ली से गाजियाबाद मार्ग पर यातायात प्रभावित है। फाइल फोटो

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य के कारण दिल्ली से गाजियाबाद मार्ग पर यातायात प्रभावित है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। एनएचएआइ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर सड़क का मरम्मत कार्य कर रहा है। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर कार्य किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की तीन में से दो लेन बंद करके कार्य किया जा रहा है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके वाहन चालकों से कहा कि दिल्ली से गाजियाबाद जाने के लिए एक्सप्रेसवे की जगह एनएच-नौ का इस्तेमाल करें। 30 जून तक एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का कार्य जारी रहेगा।

एनएचएआइ के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत कार्य किया जा रहा है। शाम के वक्त एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो रही है। शाम को पांच बजे से रात 11 बजे तक यातायात प्रभावित हो रहा है।

ऐसे में वाहन चालक एक्सप्रेसवे के बराबर में बने एनएच-नौ का इस्तेमाल करें। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से कहा कि शाम से लेकर रात तक वाहन चालक एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने से बचे। पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें: गुलदस्ता लेकर विधानसभा में घुसा, फर्श पर रखा और फरार, पुलिस ढूंढती रही और फिर...