विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलदस्ता लेकर विधानसभा में घुसा, फर्श पर रखा और फरार; पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Mon, 06 Apr 2026 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:46 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार दोपहर एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। एक नकाबपोश व्यक्ति ने यूपी नंबर वाली टाटा सिएरा ...और पढ़ें

गुलदस्ता लेकर दिल्ली विधानसभा में घुसता आरोपी सरबजीत सिंह।

गुलदस्ता लेकर दिल्ली विधानसभा में घुसता आरोपी सरबजीत सिंह।

HighLights

  1. दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना।

  2. कार से गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश।

  3. गुलदस्ता रखकर आरोपी हुआ फरार, तीन गिरफ्तार।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ी सुरक्षा चूक की घटना सामने आई। एक मास्क लगाए हुए व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद टाटा सिएरा कार से तेज रफ्तार में गेट नंबर 2 तोड़कर परिसर में घुसा।

यह गेट वीआईपी एंट्री के लिए इस्तेमाल होता है, जहां सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। कार ने बैरिकेडिंग और लोहे के गेट को रैम कर तोड़ा, जिससे सुरक्षा बल तुरंत अलर्ट हो गए, लेकिन कार की गति तेज की वजह से उन्हें रोक नहीं पाया।

कार अंदर घुसने के बाद आरोपी ने विधानसभा परिसर में फूलों का गुलदस्ता रख दिया। इसके बाद वह कार में बैठकर भाग निकला। पूरा घटनाक्रम करीब 5 मिनट का था। परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार की ओर दौड़ लगाई, लेकिन व्यक्ति फरार हो गया।

गेट नंबर-2 से ही आरोपी हुआ फरार

आरोपी गेट नंबर-2 से ही भाग गया था। बाहर निकलने के बाद गाड़ी को दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ जाते देखा गया। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और रूप नगर से गाड़ी बरामद कर ली गई। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है और गाड़ी वही चला रहा था।

गुलदस्ते में कोई विस्फोटक नहीं मिला

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और गुलदस्ते की जांच की। जांच में कोई बम, विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने पूरे मामले को सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए जांच शुरू कर दी है। वाहन की तलाश राजधानी में विभिन्न स्थानों पर चल रही है। मामले में कार को जब्त कर लिया गया है और तीन की गिरफ्तारी हो गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार