दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम के पास लगा लंबा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे; ऑफिस जाने वालों की बढ़ी परेशानी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम सेतु के पास भीषण जाम लग गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। गाजीपुर के पास सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।
HighLights
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम सेतु के पास लंबा जाम।
गाजीपुर के पास सैकड़ों वाहन फंसे, एक लेन में रेंगते वाहन।
सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अक्षरधाम सेतु के पास लंबा जाम लगा हुआ है। जाम लगने की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के पास सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। इस दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की एक लेन में वाहन रेंगते नजर आए।

वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लगने से सुबह-सबह ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है-