दिल्ली से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर बनाने की योजना; GT रोड पर जाम से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली के शाहदरा से गाजियाबाद तक जीटी रोड पर भीषण जाम से निजात पाने के लिए एलिवेटेड रोड और नए ...और पढ़ें
-1777395165618_m.webp)
जीटी रोड पर झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास यातायात के दवाब के चलते ट्रैफिक सिग्नल वाहनों को लग जाता है अधिक समय । जागरण
HighLights
सीमापुरी से शालीमार गार्डन तक एलिवेटेड रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
जीटी रोड पर नया फ्लाईओवर, झिलमिल से अप्सरा बॉर्डर तक सिग्नल-फ्री सफर की तैयारी
सीमापुरी गोलचक्कर के पास अतिक्रमण से संकरी हुई सड़कें बनी जाम का कारण
सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा से जीटी रोड के रोस्त गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले वाहनचालक जीटी रोड, सीमापुरी और दिलशाद गार्डन के पास भीषण जाम से जूझ रहे हैं। जीटी रोड पर भारी वाहनों का दबाव और सीमापुरी गोलचक्कर के पास अतिक्रमण से संकरी हुई सड़कें रोजाना लोगों का समय बर्बाद कर रही हैं।
जाम की समस्या के समाधान के लिए एलिवेटेड रोड और नए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिल्ली के लोक निर्माण मंत्रालय को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग फिजिबिलिटी सर्वे करवाएगा। दिल्ली सरकार और यातायात पुलिस राजधानी में जाम की समस्या को कम करने के लिए लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर काम कर रही है।
-1777395555583.jpg)
जीटी रोड पर दिलशाद गार्डन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर रुके वाहन । जागरण
शाहदरा और अप्सरा फ्लाईओवर से जोड़ने को प्रस्ताव
इसी कड़ी में शाहदरा क्षेत्र से अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर तक एक और फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव स्थानीय विधायक संजय गोयल ने दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्रालय को दिया है। इस फ्लाईओवर को शाहदरा फ्लाईओवर और दूसरी ओर अप्सरा फ्लाईओवर से जोड़ने को प्रस्ताव है। दिलशाद गार्डन जाने वाले लोगों के लिए झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास एक लूप दिया जाएगा, जिससे वे नीचे उतरकर अपने गंतव्य को जा सकें।
गाजियाबाद जाने वाले वाहन सीधे निकल सकेंगे। अगर यह फ्लाईओवर बन जाता है तो झिलमिल रेड लाइट और चिंतामणी रेड लाइट के पास लगने वाले लंबे जाम से निजात मिल जाएगी। दूसरा प्रस्ताव सीमापुरी अंडरपास से लेकर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन तक एलिवेटिड रोड बनाने का है। इससे सीमापुरी गोल चक्कर व आगे के हिस्से में लगने वाले जाम को खत्म किया जा सकेगा।
जीटी रोड पर अभी ये हैं समस्या
जीटी रोड दिल्ली से यूपी में प्रवेश का सबसे अहम मार्ग है, जहां सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है। बड़ी संख्या में कमर्शियल और निजी वाहन यहां से गुजरते हैं, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है। झिलमिल मेट्रो स्टेशन और चिंतामणि लाल बत्ती के पास फ्लाईओवर खत्म होते ही ट्रैफिक रुक जाता है और वाहनों की कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
सीमापुरी गोलचक्कर के आगे अतिक्रमण से हालात खराब
सीमापुरी अंडरपास पार करने के बाद गोलचक्कर के आगे सड़क अतिक्रमण के कारण काफी संकरी हो गई है। यहां कबाड़ियों और अस्थायी कब्जों की वजह से ट्रैफिक का सुचारू प्रवाह बाधित होता है।
ऊपर से इस रूट पर वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते बाटलनेक की स्थिति बन जाती है। नतीजतन दिनभर यहां जाम के हालात बने रहते हैं और लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
