विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: बीच सड़क पर पिस्तौल से काटा केक, बिना खौफ के खुलेआम हथियार के साथ मनाया जश्न

Published: Sun, 22 Mar 2026 03:54 AM (IST)

दिल्ली में सड़क पर पिस्तौल से केक काटते युवाओं का वीडियो वायरल हुआ है, जो नरेला क्षेत्र का बताया जा ...और पढ़ें

पिस्तौल से काटा केक। सोशल मीडिया

पिस्तौल से काटा केक। सोशल मीडिया

HighLights

  1. नरेला में युवाओं ने पिस्तौल से केक काटा, वीडियो वायरल।

  2. पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान की, हथियार स्रोत की जांच।

  3. केशवपुरम में बाउंसरों ने युवकों को पीटा, पुलिस पूछताछ जारी।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में रोड के बीचों-बीच दोपहिया वाहन खड़ा कर उसकी सीट पर रखे केक को पिस्तौल से काटते हुए कुछ युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो नरेला क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक गर्म वस्त्र पहने नजर आ रहे हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो कुछ पुराना है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और युवकों की पहचान के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वीडियो में दिख रहे कुछ युवकों की पहचान कर ली है।

नरेला इलाके का है मामला

वहीं, वायरल वीडियो में कुछ युवक पिस्तौल से केक काटते नजर रहे हैं। युवक बिना किसी खौफ के खुलेआम हथियार के साथ जश्न मना रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस
हरकत में आई और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि यह वीडियो दिल्ली के नरेला इलाके का है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए अभियान चलाया। अपुष्ट तौर पर बताया जा रहा है कि पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर सभी युवकों की पहचान कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हथियारों के स्रोत का भी पता लगाया जा रहा है।

बैंक्वेट हाल में बाउंसरों ने युवकों को पीटा

केशवपुरम क्षेत्र के बैंक्वेट हाल में कुछ युवकों पर लाठी-डंडे बरसाते कुछ गार्ड व बाउंसरों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मामला कल का है, शनिवार देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की है। अभी मुकदमा तो दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली तरुण हत्याकांड: जेजे कॉलोनी में कड़ी सुरक्षा के बीच मनी ईद, 1500 जवान थे तैनात

वीडियो में चार गार्ड व बाउंसर दो युवकों को लाठी-डंडाें से पीटते नजर आ रहे हैं। डंडों के प्रहार के बाद दोनों युवक जमीन पर गिर जाते हैं, इसके बावजूद दोनों को बुरी तरीके से लाठी से पीटा जा रहा है।