वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो कॉलेज पहुंचें, दिल्ली में 29-30 सितंबर को लगेंगे विशेष शिविर
दिल्ली में 29 और 30 सितंबर को कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगेंगे। इन शिविरों में 18 से ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
दिल्ली में 29-30 सितंबर को कॉलेजों में विशेष मतदाता शिविर लगेंगे।
18 से 25 वर्ष के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।
बूथ लेवल अधिकारी फॉर्म-6 भरने में युवाओं की मदद करेंगे।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में 18 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 29 और 30 सितंबर को सभी कालेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यहां बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहेंगे और पहली बार वोट देने वाले युवाओं को नाम जुड़वाने में मदद करेंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार, जिन युवाओं की उम्र एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है और उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है, वे इन शिविरों में फार्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे।
युवा अपने कालेज में मतदाता सूची में नाम भी जांच सकेंगे। आवेदन बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करने के साथ ही मतदाता सेवा पोर्टल और ईसीआईनेट मोबाइल ऐप से आनलाइन भी किया जा सकेगा।
रविवार को लगाए जाएंगे विशेष शिविर
इसके अलावा रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। एसआइआर के तहत नाम जोड़ने और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। प्राप्त आवेदनों का निपटारा 29 अक्टूबर तक किया जाएगा।
