विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगले ढाई साल में पूरी तरह साफ होगी यमुना, 22 अक्टूबर को गृह मंत्री करेंगे 8 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:17 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने ढाई साल में यमुना को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए एसटीपी अपग्रेडेशन और नए डीएसटीपी निर्माण सहित कई योजनाएं चल रही हैं।

यमुना सफाई के लिए दिल्ली सरकार की पहल (AI-geenrated image)

यमुना सफाई के लिए दिल्ली सरकार की पहल (AI-geenrated image)

HighLights

  1. 'जन्मदिन यमुना के साथ' कार्यक्रम से जनभागीदारी बढ़ेगी।

  2. ढाई साल में यमुना को पूर्णतः स्वच्छ करने का लक्ष्य।

  3. 8941 करोड़ की 43 योजनाएं होंगी शुरू।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोगों को यमुना सफाई अभियान से जोड़ने के लिए दिल्ली सरकार जन्मदिन यमुना के साथ कार्यक्रम शुरू करेगी। इस योजना के अंतर्गत यमुना घाट पर छोटे छोटे हट बनाए जाएंगे। लोग वहां आकर जन्मदिन मनाने के साथ घाट पर कुछ सफाई करेंगे। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह भी लोगो को यमुना से जोड़ने का प्रयास है।

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जबतक यमुना में गिरने वाला गंदा पानी नहीं रुकेगा। तबतक यह साफ नहीं होगीं। यह काम शुरू हो गया है। सभी कालोनियों में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। पुराने 37 एसटीपी को अपग्रेड करने के साथ ही नए एसटीपी और डीएसटीपी बनाने का काम चल रहा है। इससे अगले ढाई वर्षों में यमुना बिल्कुल साफ हो जाएगी।

यमुना को साफ करने में जनसहयोग जरुरी है। लोगों को निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालना चाहिए, इधर उधर फेंकने से वह नालों के माध्यम से बढ़कर नदी में पहुंच जाता है।

सफाई अभियान में शामिल हुए 35 हजार लोग

रविवार को दिल्लीवासियों से यमुना घाटों की सफाई में सहयोग का आह्वान किया गया था। 35 हजार लोग सुबह छह बजे यमुना घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान में शामिल हुए। इस अभियान में 20 हजार आरडब्ल्यूए व एनजीओ के प्रतिनिधि और 10500 भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 27 कालेजों के छात्र भी शामिल हुए।

इस अभियान का उद्देश्य दिल्लीवासियों को इस पवित्र नदी से जोड़ना था। लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। जल बोर्ड द्वारा मशीनरी लगाई गई। इस दौरान 76755 टन सूखा कचरा और 9850 टन जल कुंभी निकाली गई। पिछली बार एक लाख टन से अधिक कचरा निकला था। अब कम होने लगा है।

दो चरण में होगा रिवर फ्रंट का निर्माण

उन्होंने कहा कि यमुना रिवर फ्रंट के लिए साबरमती रिवर फ्रंट के संचालकों के साथ समझौता किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि साबरमती रिवर फ्रंट बनाने में क्या कठिनाई आई थी। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक रिवर फ्रंट बनकर तैयार हो जाएगा।
वजीराबाद से पल्ला, पल्ला से कालिंदी कुंज तक दो चरण में रिवर फ्रंट का निर्माण होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को यमुना से सफाई से संबंधित 8941 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मटियाला में कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 डीएसटीपी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे से पहले संघर्ष कमेटी और परविंदर झोटा के पिता के बीच बनी दूरियां; परिवार खुद करेगा स्वागत

यह भी पढ़ें- '56 इंच का सीना कहां गया?', गोवा में राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला; कहा- BJP की एक्सपायरी डेट है करीब