विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के अलीपुर में बैंक के अंदर महिला के मुंह पर रुमाल झाड़कर 14 हजार रुपये ले गए बदमाश

Published: Thu, 12 Mar 2026 01:41 AM (GMT+05:30)

अलीपुर में एक महिला बैंक से विधवा पेंशन निकालते समय ठगी का शिकार हो गई। एक बुजुर्ग ने उसके चेहरे पर रुमाल झाड़कर उसे चक्कर दिलाए, जबकि दूसरे ने बेटी को व्यस्त रखा। बदमाश महिला के 14 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बैंक में सुरक्षाकर्मी न होने पर सवाल उठ रहे हैं।

बुजुर्ग ने महिला के चेहरे पर रुमाल झाड़कर की 14 हजार की ठगी।

बुजुर्ग ने महिला के चेहरे पर रुमाल झाड़कर की 14 हजार की ठगी।

HighLights

  1. अलीपुर बैंक में महिला से 14 हजार रुपये की ठगी।

  2. बदमाशों ने रुमाल झाड़कर महिला को चक्कर दिलवाए।

  3. वारदात के समय बैंक में सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अलीपुर इलाके में एक महिला अपनी बेटी के साथ अपने बैंक खाते से विधवा पेंशन निकलवाने गई थी। तभी बैंक के अंदर एक बुजुर्ग ने महिला के चेहरे पर रुमाल झाड़ दिया। जिससे महिला को चक्कर आने लगा। आरोप है कि तभी उस बुजुर्ग ने महिला के हाथ से 14 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

इस दौरन आरोपित का एक साथी महिला की बेटी को फार्म भरने में लगाया हुआ था। ताकि पीड़िता की बेटी इसका विरोध न कर सके। पीड़िता की शिकायत पर अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपितों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता प्रवीण अलीपुर इलाके में रहती है। उन्होंने बताया कि छह मार्च को वह अपनी बेटी के साथ इलाके के ही एक बैंक में गई थी। उनके पीछे ही दो शख्स आया। एक शख्स ने उनके चेहरे पर रुमाल झाड़ दिया, जबकि दूसरे शख्स ने उनके बेटी को फार्म भरने पर लगा दिया।

इस दौरान आरोपितों ने उनके साथ वारदात को अंजाम दिया। फिर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपितों का पता नहीं चला है। वहीं, आरोप है कि वारदात के समय बैंक में कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दो कुख्यात ड्रग्स तस्कर पिट एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार, एक साल तक नहीं मिलेगी जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।