विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत पर सफाई के दौरान हाईटेंशन तार से टकराई युवती, धमाके के साथ दर्जनों घरों में शॉर्ट सर्किट, घटना CCTV में कैद

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:14 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के रणहौला में छत पर सफाई कर रही 23 वर्षीय महिला हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई।

HighLights

  1. रणहौला में छत पर सफाई करते समय महिला झुलसी।

  2. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल।

  3. आसपास के घरों में शॉर्ट सर्किट, बीएसईएस की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रणहौला के विकास विहार में शनिवार सुबह छत पर सफाई कर रही 23 वर्षीय उर्मिला ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं।

तार में जोरदार विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। विस्फोट के बाद आसपास के एक दर्जन से अधिक मकानों में शॉर्ट सर्किट हुआ और बिजली के उपकरणों से चिंगारियां निकलने लगीं।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीएसईएस ने पहले ही तारों से दूरी बनाए रखने का चेतावनी नोटिस लगाया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के रणहौला में पेड़ से टकराने के बाद नाले में गिरी बाइक, नशे में धुत्त युवक की डूबने से मौत