विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हौज खास में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पर बढ़ा विवाद, उकसाने पर कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को काटा

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:00 PM (IST)

हौज खास के नवीन निकेतन में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को कुत्ते ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. हौज खास में कुत्ते को खाना खिलाने पर विवाद हुआ।

  2. विवाद के दौरान एक महिला को कुत्ते ने काट लिया।

  3. पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जागरण संवाददाता,दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के हौज खास के नवीन निकेतन के डीडीए फ्लैट में सोमवार रात कुत्ते के काटने से एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे दो महिलाएं और उनका बेटा सोसाइटी परिसर में कुत्तों को खाना खिलाने पहुंचे थे। इसी दौरान कुत्तों को बाहर खिलाने को लेकर विवाद हो गया।

कुत्ते ने महिला को किया घायल

आरोप है कि कहासुनी के दौरान कुत्तों को उकसाने पर एक कुत्ते ने महिला के दाहिने पैर में काट लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।

WhatsApp Image 2026-10-06 at 3.37.21 PM (1)

शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार का कहना है कि स्ट्रीट डाग को कुछ बाहरी लोग आए दिन खाना खिलाते हैं और ये कुत्ते स्थानीय लोगों पर हमला करते हैं।

कुत्तों को खाना देने पर शुरू हुआ विवाद

इन्हें सोसाइटी के भीतर खाना नहीं खिलाने को कहा था इसी बात पर विवाद बढ़ा और उनकी मां को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद अपनी मां को लेकर सफदरजंग थाने पहुंचे और शिकायत दी।

थाने से उन्हें उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लिखित शिकायत देने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- DCPCR Vacancy 2026: दिल्ली में सीनियर एवं जूनियर कंसल्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, बिना परीक्षा के चयन और 70 हजार मिलेगी सैलरी