विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहदरा से 80 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, पैसों की लालच में शराब तस्कर से बनी ड्रग्स पैडलर 

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:36 PM (IST)

दिल्ली के शाहदरा जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 80 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ एक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. शाहदरा एएनटीएफ ने महिला तस्कर सोनिया को दबोचा।

  2. 80 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की गई।

  3. आरोपित पहले शराब तस्करी में भी शामिल थी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान 39 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 200 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है।

महिला के खिलाफ तीन मामले दर्ज

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनिया पहले शराब की तस्करी करती थी। उसके खिलाफ शराब तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं।

महिला ने ज्यादा कमाई के लालच में उसने हेरोइन की बिक्री शुरू कर दी थी। वह हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचती थी। पुलिस ने उसके सप्लायर की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को मिली थी सूचना

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला हेरोइन लेकर दिलशाद गार्डन के पाकेट-ए में आने वाली है।

सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद सोनिया स्कूटी से वहां पहुंची। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास रखी पालीथीन से 200 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई।

कैसे चलता था पूरा बिजनेस?

सोनिया ने बताया कि वह अपने एक जानकार से हेरोइन खरीदती थी और फिर उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचती थी। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहली बार वर्ष 2020 में शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि वह कितने समय से हेरोइन की तस्करी कर रही थी और इस धंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सेंट्रल दिल्ली में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 19 महिलाएं बचाई गईं; 10 गिरफ्तार