विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Weather: दिल्ली में दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड ने कंपकंपाया बदन, कब तक जारी रहेगा शीतलहर और कोहरे का प्रकोप?

Published: Wed, 07 Jan 2026 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jan 2026 12:00 AM (IST)

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड जारी रही, जिसमें पालम और लोधी रोड पर शीतलहर दर्ज की गई। ...और पढ़ें

बुधवार को बढ़ी ठंड में कनाट प्लेस मे गर्म कपड़ों में बैठे लोग। चंद्र प्रकाश मिश्र

बुधवार को बढ़ी ठंड में कनाट प्लेस मे गर्म कपड़ों में बैठे लोग। चंद्र प्रकाश मिश्र

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रही। दिन का तापमान कम रहा। पालम और लोधी रोड पर शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज़्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 78 प्रतिशत के बीच रहा।

67629691

राजधानी में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिए लोग। हरीश कुमार

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण पालम और लोधी रोड पर शीतलहर की स्थिति देखी गई। गौरतलब है कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है।

सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा भी देखा गया। इसके चलते IGI एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई।

67626580

कड़ाके की ठंड व घने कोहरे में यमुना बाजार के घाट पर अठखेलियां करते प्रवासी पक्षियों के बीच नौका विहार का आनंद लेते लोग। ध्रुव कुमार

मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह मध्यम से घने कोहरे का अनुमान जताया है और येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 16 डिग्री और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

दिल्ली के इलाकों में तापमान

बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
इलाका अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
सफदरजंग 16.7 8.6
लोधी रोड 16.3 7.7
आयनगर 15.9 8.0
रिज एरिया 15.9 7.5
पालम 13.9 7.1
राजघाट 15.7 8.9
मयूर विहार 14.4 8.7

यह भी पढ़ें: किताबें पढ़ने वालों के लिए अच्छी खबर, मशहूर हस्तियों से भी मिलने का मिलेगा मौका; मेले में हर उम्र के लिए होगा कुछ खास