विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सर्दी अभी खत्म नहीं, 23 जनवरी को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; फिर ठिठुराएंगे शहरवासी

Published: Sun, 18 Jan 2026 10:11 PM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 23 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 23 जनवरी को दिल्ली में तेज हवाओं संग वर्षा।

  2. बारिश के बाद दिल्ली में तापमान फिर गिरेगा।

  3. रविवार को घना कोहरा, येलो अलर्ट भी जारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बदलते मौसम के बीच अभी तीन चार दिन भले ही तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिले, लेकिन इसे सर्दी की विदाई समझने की भूल ना करें। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही तापमान भी वापस गिरने लगेंगे। पहाड़ों पर होने वाली वर्षा और बर्फबारी का असर भी दिल्ली समेत एनसीआर में अगले कुछ दिन में दिखाई देने लगेगा।

इस बीच दिल्ली में रविवार की सुबह मध्यम से घने कोहरे की स्थिति रही। विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता पर भी इस का खासा असर देखा गया। सफदरजंग एयरपोर्ट पर जहां शनिवार की रात ढाई बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लगातार छह घंटे दृश्यता का स्तर शून्य रहा वहीं आइजीआइ एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता महज 100 मीटर दर्ज की गई।

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 100 से 61 रहा। दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बीच- बीच धूप भी खिलती रही।

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह शहर के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले चार दिन तक तापमान में इजाफा होने का भी अनुमान है।

रविवार को दिल्ली के अलग अलग इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

क्षेत्र 

अधिकतम न्यूनतम
सफदरजंग  22.7  5.3

पालम 

22.0 8.0

लोधी रोड 

23.1  6.8

रिज

21.7  6.2

आयानगर 

22.2  7.2 

राजघाट 

21.0 9.5
मयूर विहार  20.0 7.6

यह भी पढ़ें- वायु प्रदूषण पर कार्रवाई को लेकर लघु उद्योग भारती चिंतित, कहा- इंस्पेक्टर बनने की जगह सहयोगी की भूमिका में सरकार