विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार; येलो अलर्ट जारी

Published: Mon, 06 Apr 2026 07:18 AM (GMT+05:30)

रविवार को दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे, फिर धूप खिली और तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, ...और पढ़ें

दिल्ली में फिर बारिश होने का पूर्वानुमान है। (फाइल फोटो)

दिल्ली में फिर बारिश होने का पूर्वानुमान है। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए थे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल गई। पूरे दिन आसमान साफ रहा। इससे शनिवार की तुलना में तापमान में कुछ वृद्धि हुई है।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार मंगलवार को फिर से मौसम में बदलाव होगा। तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Rain

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री नीचे था। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम था। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। 

कितना रहेगा अधिकतम तापमान?

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 137 से थोड़ा कम था। अगले सप्ताह भी एक्यूआई में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- पंजाब से लेकर बंगाल तक दिखेगा आंधी-तूफान का कहर, पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ा दिल्ली का मौसम, अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट