दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ चलेगी तेज हवा; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना ...और पढ़ें
-1773763529456_m.webp)
दिल्ली में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। इमेज एआई जेनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार से राजधानी में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
तेज हवाएं चलने की संभावना
बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीनों दिन सुबह और शाम के समय हल्की वर्षा और बिजली कड़कने की संभावना है। साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मंगलवार को मौसम सामान्य के आसपास रहा। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। कई जगहों पर 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। कई बार यह 40 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
वहीं दूसरी राजधानी की वायु गुणवत्ता फिलहाल बेहतर बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआइ 189 दर्ज हुआ, इसे ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमेें अधिक बदलाव की गुंजाइश नहीं लग रही।
