दिल्ली-NCR में बारिश का असर: IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद और डायवर्ट, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं के कारण IGI एयरपोर्ट पर कुछ घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। बंगाल की ...और पढ़ें

आईजीआई एयरपोर्ट।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं से उड़ानें प्रभावित हुईं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बिहार की उड़ानें रद्द/मोड़ी गईं।
यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले उड़ान स्थिति जांचने की सलाह।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम में बदलाव के साथ बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा।
आईएमडी ने हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया था। हालांकि, आईजीआई एयरपोर्ट पर मौसम के कारण बड़े पैमाने पर उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुई है। कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई।
वैकल्पिक एयरपोर्ट भेजना पड़ा
एयरपोर्ट मुख्य रूप से बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात उससे लगे बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में मौसम खराब होने के कारण दिल्ली उसे वहां एयरपोर्टों के लिए उड़ान भरने वाले और वहां से आने वाली कुछ उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा और कुछ विमानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट भेजना पड़ा।
इसमें दिल्ली-दरभंगा स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-496 को बिहार में मौसम खराब होने और वहां से आने वाली उड़ान के समय पर नहीं लौटने से कारण अंतिम समय पर रद हुई।
यूएई से दिल्ली आने वाली करीब 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी 15 मिनट में 30 मिमनट देरी की जानकारी सामने आई।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पूर्व अपने एयरलाइंस के वेब साइट पर उड़ान की स्थिति जांचने की सलाह दी है, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
