Delhi Weather: दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, ओलावृष्टि भी संभव।
मध्य, नई, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में अधिक प्रभाव रहेगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है, राजधानी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ, बिजली चमकने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा कुछ देर पहले जारी जिला स्तरीय पूर्वानुमान में दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम गरज की संभावना जताई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ गरज हो सकती है।
यह पूर्वानुमान शाम 6:08 बजे तक मान्य है। बुलेटिन के अनुसार, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम गरज की संभावना बहुत अधिक है।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ के चांद पर ‘अर्णब’ का साया, खराब मौसम ने बढ़ाई दिल्ली-NCR की महिलाओं की चिंता
