विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में छाए बादल; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Published: Wed, 13 May 2026 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 13 May 2026 09:16 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदला, कई इलाकों में बादल छाए और हल्की हवाएं चल रही हैं।

दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट।

दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में सुबह बदला मौसम, छाए बादल, चली हवाएं।

  2. IMD का पूर्वानुमान गलत, फिर भी बुधवार को बारिश की संभावना।

  3. आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा, सप्ताहांत तक 41 डिग्री पार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां सुबह ही धूप और गर्मी से लोग परेशान थे वहीं 9 बजते-बजते कई इलाकों में बादल छा गए हैं और हल्की हवाएं भी चल रही हैं।

दो दिन से गलत हो रहा था मौसम का अनुमान

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। यलो अलर्ट के बीच तेज हवा के साथ वर्षा होना तो दूर की बात, कहीं बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसके विपरीत दिन भर तेज धूप व उमस ने परेशान किए रखा। हालांकि देर शाम एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखी गई।

दिन में 39 डिग्री तापमान में हीट इंडेक्स 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अब आने वाले दिनों में गर्मी और तापमान दोनों में ही वृद्धि देखने को मिलेगी। इसी सप्ताहांत तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार कर जाएगा।

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 68 से 39 प्रतिशत रिकार्ड हुआ।

बुधवार को बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, पीएम मोदी के आह्वान पर कम होंगे सरकारी वाहनों के इस्तेमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।