विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड खत्म, धूप तेज... राजधानी दिल्ली में 32 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; हवा हुई कम जहरीली

Published: Mon, 02 Mar 2026 12:23 PM (IST)

दिल्ली में अब ठंड लौटने की संभावना नहीं है, तापमान में लगातार वृद्धि होगी। न्यूनतम 16 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में तेज धूप और गर्मी का अहसास होगा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी साफ बनी हुई है।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा तापमान, प्रदूषण भी घटा। (AI Generated Image)

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा तापमान, प्रदूषण भी घटा। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अब दिल्ली में ठंड लौटने के आसार नहीं है। तापमान में भी लगातार वृद्धि होगी। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 जबकि अधिकतम 32 डिग्री छूने को है।

थोड़ी बहुत ठंड भी अब सुबह -शाम की ही रह गई है। दिन में तेज धूप खिले होने पर गर्मी का एहसास होता है। दूसरी ओर दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी अब साफ चल रही है।

आसमान रहेगा साफ

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बाकी दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकली रहेगी। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी।

सोमवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआइ 176 रिकार्ड किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा 'मध्यम' से 'खराब' श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: 31 डिग्री तापमान से बढ़ी गर्मी, होली के दिन कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम? IMD का बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी; पढ़ें अगले 24 घंटे का अनुमान

 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।