विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाजपा सरकार की लापरवाही से दिल्ली में है जल संकट', केजरीवाल ने फोड़ा रेखा सरकार पर ठीकरा

Published: Tue, 26 May 2026 02:00 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में भीषण जल संकट के लिए भाजपा सरकार ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।

HighLights

  1. केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जल संकट का आरोप लगाया।

  2. दिल्ली में पानी की कमी से लोग परेशान हैं।

  3. मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा को घेरा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके कारण दिल्ली में भीषण जल संकट चल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि किसने सोचा था कि एक दिन देश की राजधानी का पानी की कमी के कारण ये हाल होगा।

उन्होंने कहा कि चार इंजन वाली भाजपा सरकार में देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण जल संकट की चपेट में है। कहा कि पिछले साल भी जल संकट था लेकिन इस बार सरकार की नाकाम नीति ने लोगों एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया है।

लोग महीनेभर से साफ पानी के लिए तरस रहे

केजरीवाल ने कहा कि हालात ये हो गए हैं कि हजारों लोग महीने भर से पानी के लिए तरस रहे हैं और कामकाजी महिलाएं तो अपने आफिस में जाकर नहाने के लिए मजबूर हैं। उधर पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप पंजाब के प्रभारी सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने दिल्ली का क्या हाल बना दिया है। सारे इंजन पैसा लूटने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के मसूदपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत