विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 37 प्रतिशत कचरा अब भी नहीं हो रहा प्रोसेस, निगम ने निस्तारण क्षमता बढ़ाने की बनाई योजना

Published: Mon, 23 Mar 2026 11:07 PM (IST)

दिल्ली में 37% कचरा अब भी बिना निस्तारण के लैंडफिल में जा रहा है, जिससे कूड़े के पहाड़ खत्म करने ...और पढ़ें

दिल्ली में अब भी 37 प्रतिशत कचरा बिना निस्तारण के ही लैंडफिल पर डल रहा।

दिल्ली में अब भी 37 प्रतिशत कचरा बिना निस्तारण के ही लैंडफिल पर डल रहा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तमाम प्रयासों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब भी 37 प्रतिशत कचरा बिना निस्तारण के ही लैंडफिल पर डल रहा है। जिसकी वजह से कूड़े के पहाड़ खत्म करने के लिए चल रहे प्रयासों में सफलता नहीं मिल पा रही है।

ऐसे में भले ही निगम ने लैंडफिल साइटों की खत्म करने की समय-सीमा ओखला जुलाई 2026 (ओखला लैंडफिल) से लेकर दिसंबर 2026 (भलस्वा लैंडफिल) और दिसंबर 2027(गाजीपुर लैंडफिल) की तय कर रखी है लेकिन यह कार्य तय समय-सीमा होना मुश्किल है।

558 टन प्रतिदिन कूड़ा खाद बनाने के लिए उपयोग

दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 अनुसार दिल्ली में 11862 कूड़ा उत्पन्न होता है। इसमें 7641 टन प्रतिदिन कूड़ा ही निस्तारित करने की क्षमता दिल्ली नगर निगम की है। जो कि उत्पन्न कूड़े का 64.4 प्रतिशत हैं। इसमें 62.9 प्रतिशत कूड़ा कूड़े से बिजली बनाने के संयंत्रों और मेटेरियल रिकवरी सेंटर के द्वारा निस्तारित होता है। 558 टन प्रतिदिन कूड़ा खाद बनाने के लिए उपयोग होता है।

293 टन प्रतिदिन रिसाइकिल किया जाता है। जबकि 37.1 प्रतिशत कूड़ा बिना निस्तारित किए ही लैंडफिल पर चला जाता है। सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि निस्तारण की क्षमता बढ़ाने के लिए निगम ने कार्ययोजना बना ली है।

इसमें ओखला और तेहखंड कूड़े से बिजली बनाने वाले संयंत्र की 1000-1000 टन प्रतिदिन क्षमता बढ़ाएगी। जबकि गाजीपुर में 2000 टन प्रतिदिन नया कूड़ा से बिजली बनाने का सयंत्र स्थापित करने की योजना दिसंबर 2028 तक की है और नरेला बवाना में 3000 टन प्रतिदिन दिसंबर 2027 तक बनाने का प्रस्तावित है।

एक साल में 74 लाख टन पुराने कचरे का किया निस्तारण

दिल्ली की तीनों लैंडफिल पर 203 लाख मीट्रिक टन कचरा 2022 में था। अभी भी 120 लाख टन कचरा बचा है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार हर वर्ष कूड़ा निस्तारण में तेजी हो रही है। इसमें सर्वाधिक तेजी वर्ष 2026 में देखी गई है।

इसमें 21.90 लाख मीट्रिक टन कचरा 2022-23 में निस्तारित तीनों लैंडफिल से किया गया। जबकि 2024 में 54.34 लाख मीट्रिक टन कचरा निस्तारित हुआ। 2025 में 29.93 लाख मीट्रिक टन निस्तारण हुआ। सर्वाधिक वृद्धि 2025-26 में हुई। जहां 74.11 लाख मीट्रिक टन कचरा निस्तारित हो चुका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली महिला हेल्पलाइन पर बढ़ी कॉल, आर्थिक सर्वेक्षण में कल्याणकारी योजनाओं का खुलासा