विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली SIR में नाम जुड़वाने की बढ़ी रफ्तार, 14 दिन में आए 52825 आवेदन; पश्चिमी जिले से सबसे ज्यादा फॉर्म

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:25 AM (IST)

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत आवेदनों की बाढ़।

  2. 14 दिनों में 52,825 नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन मिले।

  3. अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं।

31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच 14 दिनों में 52,825 लोगों ने फार्म छह जमा किया है। यानी रोजाना औसतन करीब 377 आवेदन मिल रहे हैं। 30 अगस्त तक मिले 2,12,400 आवेदनों को जोड़ने पर फार्म छह की कुल संख्या 2,65,225 हो गई है।

इनमें सबसे ज्यादा 6,580 आवेदन पश्चिमी जिले से आए हैं। इसके बाद उत्तर पश्चिम से 5,403, पूर्वी से 5,359 और उत्तर पूर्वी से 4,677 आवेदन मिले। न्यू दिल्ली जिले में सबसे कम 1,131 आवेदन आए।

चार नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए इस अवधि में 621 फार्म सात मिले। अब तक इनकी कुल संख्या 52,092 हो गई है। वहीं नाम, पता या अन्य जानकारी में बदलाव के लिए फार्म आठ की कुल संख्या 2,77,256 हो गई है। विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए फार्म छह ए के कुल 1,468 आवेदन मिले हैं।

मालूम हो कि दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। इनका निपटारा 29 अक्टूबर तक किया जाएगा और चार नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट विवाद: कर्नाटक में SIR के सोशल ऑडिट के लिए अभियान शुरु करेंगे प्रकाश राज

यह भी पढ़ें- दिल्ली की वोटर लिस्ट में UP की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के नाम, ओखला में SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल