विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुआवजे के लिए आर-पार के मूड में किसान, दिल्ली-कटरा यूईआर-2 लिंक रोड के विरोध में कंझावला में महापंचायत

Published: Sun, 15 Nov 2026 01:45 PM (IST)

दिल्ली-कटरा यूईआर-2 एक्सप्रेस-वे लिंक रोड के भूमि अधिग्रहण के विरोध में कंझावला एसडीएम कोर्ट के सामने महापंचायत का आयोजन किया ...और पढ़ें

भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। जागरण

भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। जागरण

HighLights

  1. भूमि अधिग्रहण के विरोध में महापंचायत का आयोजन।

  2. ग्रामीण शहरीकृत क्षेत्र की दर से मुआवजा मांग रहे।

  3. उचित निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली-कटरा यूईआर-2 एक्सप्रेस-वे लिंक रोड के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है।

इसी कड़ी में रविवार को कंझावला एसडीएम कोर्ट के सामने महापंचायत का आयोजन किया जा रहा। इसमें रानी खेड़ा, कंझावला, सावदा, निजामपुर, गढ़ी रिंढाला, लाडपुर और जौंती सहित सात गांवों के ग्रामीण हिस्सा ले रहे हैं।

आवजे का निर्धारण किया जाए

ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के लिए उन्हें कृषि भूमि की दर से मुआवजा देने के बजाय शहरीकृत क्षेत्र की दर से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि उनकी जमीन की मौजूदा स्थिति और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए मुआवजे का निर्धारण किया जाए।

compressed_WhatsApp Image 2026-11-15 at 13.15.39

ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर पिछले कई महीनों से धरने पर बैठे हैं। 15 नवंबर को उनके धरने के 90 दिन पूरे हो जाएंगे, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं हुआ है। इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

compressed_WhatsApp Image 2026-11-15 at 13.15.38

महापंचायत के माध्यम से ग्रामीण अपनी मांगों को एक बार फिर प्रशासन के सामने रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने सभी प्रभावित गांवों के लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।