विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी, रविवार को भी होंगे एग्जाम

Published: Sat, 09 May 2026 08:00 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। यह बदलाव छात्रों की ...और पढ़ें

यूजी परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी। फाइल फोटो

यूजी परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. डीयू ने स्नातक सेमेस्टर परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी की।

  2. छात्रों की शिकायतों पर परीक्षा कार्यक्रम में हुआ संशोधन।

  3. 6वें, 8वें सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से शुरू होंगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों की शिकायतों और भ्रम के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। नई डेटशीट के अनुसार कुछ परीक्षाएं रविवार को भी आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और नौकरी के अवसरों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। संशोधित डेटशीट के तहत इन दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से अगले 14 दिनों तक एक दिन छोड़कर आयोजित होंगी, ताकि छात्र अपनी परीक्षाएं जल्दी समाप्त कर सकें।

14 जून तक पूरी हो जाएंगी परीक्षाएं

उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 जून तक पूरी कर ली जाएंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार यह व्यवस्था उन छात्रों के लिए भी उपयोगी होगी, जिनके छठे और आठवें सेमेस्टर में बैकलाग के पेपर हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) 2020 के तहत शुरू किए गए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के कारण इस वर्ष पहली बार आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि संशोधित डेटशीट केवल एनइपी के तहत पढ़ रहे छात्रों के लिए लागू है। सीबीसीएस और एलओसीएफ पाठ्यक्रमों के छात्रों की परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- MSU में संचालित हैं ऐसे तीन कोर्स, जो आसपास के विश्वविद्यालयों में भी नहीं, प्रवेश प्रक्रिया 15 मई तक शुरू होने की आस 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय में BA-LLB परीक्षा में चूक की दो स्तरीय हो रही जांच, मांगी गई रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।