दिल्ली में ट्रक ने बाइक सवार होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, दोनों की मौत; सिर के हुए कई टुकड़े
दिल्ली के वसंत कुंज में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो होटल मैनेजमेंट छात्रों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत ...और पढ़ें
-1786811853782-1790788084051-1790788094055_m.webp)
मृतकों की पहचान हिसार, हरियाणा निवासी दक्ष व मध्यप्रदेश निवासी चिराग उमरेडकर के रूप में हुई है।
HighLights
वसंत कुंज में ट्रक ने दो होटल मैनेजमेंट छात्रों को रौंदा।
दक्ष और चिराग उमरेडकर की मौके पर ही मौत हो गई।
आश्रम फ्लाईओवर पर इग्नू छात्रा ऋषिता लाहौन की दुर्घटना में मृत्यु।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वसंत कुंज में रविवार व सोमवार की दरम्यानी रात तेज रफ्तार ट्रक ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया। मृतकों की पहचान हिसार, हरियाणा निवासी दक्ष व मध्यप्रदेश निवासी चिराग उमरेडकर के रूप में हुई है।
दक्ष का सिर तो बुरी तरह कुचल गया था और कई टुकड़े हो गए थे। पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक अंकित यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजरा
पुलिस के मुताबिक दोनों छात्र दक्ष व चिराग छत्तरपुर में किराए पर रहकर एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट में डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों महिपालपुर में दोस्तों के घर पार्टी करके रात डेढ़ बजे अपने रूम पर लौट रहे थे। नांगल देवत के पास दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर के बाॅडी बंद ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। ट्रक का एक पहिया दक्ष के सिर के ऊपर से गुजर गया था।
पुलिस कर रही हादसे की हर एंगिल से जांच
वसंतकुंज पुलिस को एम्स ट्रामा सेंटर से सूचना मिली। पुलिस टीम ट्रामा सेंटर पहुंची। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटनास्थल का दृश्य बहुत ही भयानक था। चारों तरफ खून ही खून था और दक्ष के सिर के अंदरूनी हिस्से बाहर आ गए थे।
घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित चालक की पहचान की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ट्रक की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
इग्नू की छात्रा की सड़क हादसे में मौत
वहीं, दक्षिणी दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना में इग्नू की 22 वर्षीय छात्रा ऋषिता लाहौन की मौत हो गई। ऋषिता समाजशास्त्र विषय से एमए करने के साथ ही इंटर्नशिप भी कर रही थीं। घटना सोमवार सुबह लगभग 10 बजे की है। वह लाजपत नगर से नोएडा की तरफ जा रही थीं।
सनलाइन काॅलोनी थाने पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने नोएडा जाने के लिए ओला बाइक बुक की थी, जिसे दरब सिंह नामक व्यक्ति चला रहे थे। आश्रम फ्लाईओवर पर उनकी बाइक को पीछे से डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, घायल बाइक चालक दरब सिंह आगे के इलाज के लिए हरियाणा चले गए। बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए के लिए पुलिस दरब सिंह से संपर्क कर रही है। औपचारिक मामला दर्ज कर पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
