विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोदी मिल-कालकाजी कॉरिडोर पर जाम से मिलेगी राहत: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, PWD को दिए निर्देश

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:28 PM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोदी मिल-कालकाजी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य से हो रहे जाम को लेकर सख्ती बढ़ाई है। विशेष ...और पढ़ें

मोदी मिल-कालकाजी कॉरिडोर पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन।

मोदी मिल-कालकाजी कॉरिडोर पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन।

HighLights

  1. ट्रैफिक पुलिस ने मोदी मिल-कालकाजी कॉरिडोर पर जाम को लेकर सख्ती बढ़ाई।

  2. निर्माण एजेंसियों को सड़क पर कम जगह घेरने के निर्देश दिए गए।

  3. जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल, पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी के बीच चल रहे निर्माण कार्य के कारण प्रभावित हो रहे यातायात को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को यातायात पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने पूरे कारिडोर का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क के हिस्से पर कम से कम जगह घेरें, ताकि वाहनों की आवाजाही के लिए अधिक से अधिक स्थान उपलब्ध रहे।

निरीक्षण के दौरान दक्षिणी रेंज के यातायात उपायुक्त संदीप गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक, कालकाजी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर देखा कि निर्माण कार्य के कारण किस तरह यातायात प्रभावित हो रहा है।

इस दौरान ओखला फेज-3 स्थित ओखला इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य के कारण इलाके में बढ़ रही यातायात समस्याओं और वाहनों की आवाजाही में आ रही दिक्कतों से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने जाम कम करने के लिए कई सुझाव भी दिए।

अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल व पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

विशेष पुलिस आयुक्त ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि सड़क के उपलब्ध हिस्से को अनावश्यक रूप से बंद न किया जाए। निर्माण सामग्री और उपकरणों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए, जिससे वाहनों के लिए अधिक सड़क उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य और यातायात संचालन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

जाम की स्थिति से निपटने के लिए निर्माण स्थल और आसपास अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल व पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। पीक आवर्स में यातायात पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी स्थान पर यातायात दबाव बढ़ने पर पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराएंगे।

यह भी पढ़ें- डीडीए अपने 10 खेल परिसरों में शुरू करेगा स्केटिंग कोचिंग, EWS को मिलेगा मुफ्त ट्रेनिंग