विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रैफिक चालानों के लिए डिजिटल लोक अदालत शुरू, SMS से मिलेगी तुरंत जानकारी; लंबित चालानों से मिलेगी मुक्ति

Published: Sat, 14 Feb 2026 09:28 PM (GMT+05:30)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालानों के तेज और पारदर्शी निपटारे के लिए डिजिटल लोक अदालत प्रणाली शुरू की है। डीएसएलएसए ...और पढ़ें

एनआईसी के सहयोग से तैयार इस डिजिटल प्लेटफाॅर्म के जरिए अब ट्रैफिक चालानों का रियल टाइम अपडेट, फास्ट डिस्पोजल और एसएमएस अलर्ट की सुविधा मिलेगी।

एनआईसी के सहयोग से तैयार इस डिजिटल प्लेटफाॅर्म के जरिए अब ट्रैफिक चालानों का रियल टाइम अपडेट, फास्ट डिस्पोजल और एसएमएस अलर्ट की सुविधा मिलेगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए ट्रैफिक चालानों के तेज, आसान और पारदर्शी निपटारे के लिए डिजिटल लोक अदालत सिस्टम लान्च किया है। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) और नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के सहयोग से तैयार इस डिजिटल प्लेटफाॅर्म के जरिए अब ट्रैफिक चालानों का रियल टाइम अपडेट, फास्ट डिस्पोजल और एसएमएस अलर्ट की सुविधा मिलेगी।

चालान भरना हो जाएगा आसान

उम्मीद है कि इससे अदालतों में भीड़ घटेगी और लोगों को लंबे इंतजार और बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। यह नई व्यवस्था ट्रैफिक चालान निपटारे की प्रक्रिया को पूरी तरह स्मार्ट, ट्रांसपेरेंट और सिटिजन फ्रेंडली बनाएगी।

कई अधिकारी रहे मौजूद

यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यवीर कटारा के मुताबिक, इस महत्वपूर्ण पहल का ई-इनागरेशन दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं डीएसएलएसए के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने वरिष्ठ दिल्ली पुलिस अधिकारियों और अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में किया।

पहले होती थी देरी

इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और इसे आम जनता के लिए एक बड़ी राहत बताया। अब तक लोक अदालतों में निपटाए गए चालानों और नोटिस की जानकारी अपडेट होने में काफी देरी हो जाती थी, जिससे नागरिकों को परेशानी होती थी।

चालानों की स्थिति तुरंत अपडेट होगी

इसी समस्या को दूर करने के लिए डिजिटल लोक अदालत ऐप विकसित किया गया है, ताकि चालान निपटारे की प्रक्रिया में समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इस सिस्टम के तहत ट्रैफिक चालान से जुड़ा पूरा डेटा एक ही प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध रहेगा और निपटाए गए चालानों की स्थिति तुरंत अपडेट होगी।

अदालतों में मैनुअल एंट्री की जरूरत घटेगी

नागरिकों को उनके चालान या नोटिस के डिस्पोजल स्टेटस की जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर एसएमएस नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगी। इसके साथ ही वर्चुअल कोर्ट सिस्टम से इसके इंटीग्रेशन के चलते डिजिटल लोक अदालत में किया गया हर अपडेट अपने आप सभी संबंधित प्लेटफार्म पर दिखेगा।

इससे अदालतों में मैनुअल एंट्री की जरूरत भी काफी कम हो जाएगी, जिससे मानवीय भूलों में कमी आएगी। यह नई व्यवस्था लंबित ट्रैफिक चालानों के बोझ को तेजी से कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

1,92,444 चालान और नोटिस का होगा निपटारा

विशेष लोक अदालत के दौरान इस बार कुल 1,92,444 चालान और नोटिस सेटलमेंट के लिए डाउनलोड किए गए हैं। 1,25,678 चालान और नोटिस का डिस्पोजल स्टेटस सर्वर पर अपडेट कर दिया गया है। सभी संबंधित वाहन मालिकों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस अलर्ट भेजकर निपटारे की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें स्थिति जानने के लिए किसी दफ्तर या अदालत जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 और 15 साल पुराने वाहन होंगे जब्त, प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।