दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने 3 घंटे में धड़ाधड़ काटे 1930 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा अभियान के तहत तीन घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ...और पढ़ें
-1790503763839_m.webp)
दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे में 1930 चालान काटे। AI जनरेटेड
HighLights
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए तीन घंटे का विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 1,930 वाहन चालकों के खिलाफ चालान जारी किए गए।
हेलमेट, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाया।
शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चले अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस और पीसीआर के साथ मिलकर गंभीर यातायात उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई की।
चालकों के 1,930 चालान
जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान करीब 290 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के 1,930 चालान किए गए।
एफआईआर भी दर्ज की
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, वाहनों में टिंटेड शीशे लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में आवश्यकता के अनुसार एफआईआर भी दर्ज की गई।
भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित किया
ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के लिए दिल्ली के 24 संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित किया था। इनमें अंतरराज्यीय बस अड्डे (आइएसबीटी), विश्वविद्यालय और बड़े कॉलेज व शिक्षण संस्थानों के आसपास के इलाके शामिल रहे। इन स्थानों पर पैदल यात्रियों, दोपहिया और अन्य वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए पुलिस की विशेष तैनाती की गई।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक मुख्यालय) प्रतीक्षा गोदारा के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना भी है।
उन्होंने वाहन चालकों, विशेषकर युवाओं और छात्रों से हेलमेट पहनने, गलत दिशा में वाहन न चलाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिना पुलिस हो रहा एक्शन, AI कैमरों ने काटे 39 लाख ट्रैफिक चालान; रूल्स तोड़ने में कार वाले आगे
