विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सराय काले खां से आश्रम मार्ग पर भीषण जाम, लोग बेहाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:58 PM (IST)

दिल्ली में सराय काले खां से आश्रम और डीएनडी लूप सहित कई मार्गों पर भीषण जाम लगा हुआ है। लोग ...और पढ़ें

दिल्ली में सराय काले खां से आश्रम मार्ग पर भीषण जाम ( फोटो स्रोत )

दिल्ली में सराय काले खां से आश्रम मार्ग पर भीषण जाम ( फोटो स्रोत )

HighLights

  1. सराय काले खां से आश्रम मार्ग पर लंबा जाम।

  2. डीएनडी लूप और बारापुला फ्लाईओवर पर भी जाम।

  3. लोग परेशान, पुलिस यातायात सामान्य करने में जुटी।

नई दिल्ली, विपिन वर्मा। दिल्ली के सराय काले खां से आश्रम जाने वाले मार्ग व डीएनडी लूप से होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लगा हुआ है।

इसके अलावा, आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर और महारानी बाग की ओर से बारापुला एवं सराय काले खां जाने वाले मार्ग पर भी लंबा जाम लगा हुआ है।

लोगों को हो रही समस्याएं 

इस वजह से लोगों को अपने गंतव्य स्थलों में पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंंबी कतारें लग गई हैं।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 13.30.40

वहीं, बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर पर मयूर विहार से एम्स जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगा है। इस मार्ग पर खड़े लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब जाम की समस्या से निजात मिलेगा। उधर, पुलिसकर्मी भी मौजूदा स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में पूरी मशक्कत करते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही, बारापुला फेज-3 पर फ्लाईओवर मयूर विहार की तरफ से गलत दिशा में जा रहे वाहनचालकों को यातायात पुलिसकर्मी वापस जाने के लिए कह रहे हैं।

पुलिसकर्मियों की ओर से उनसे कहा जा रहा है कि वो प्रशासन के काम में अपनी तरफ से सहयोग दें, ताकि जाम को नियंत्रित किया जा सके। इस भारी जाम की वजह से लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले दिल्ली जाम, दो किलोमीटर का सफर तय करने में लग गए दो घंटे