विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Google Maps अपडेट नहीं होने से बेवकूफ बन रहे यात्री, ब्लू लाइन देख बारापुला फेज-3 पर जाम में फंस रहे लोग

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:46 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 12:19 PM (IST)

गूगल मैप पर बारापुला फेज-3 की ट्रैफिक स्थिति अपडेट न होने के कारण मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर जाम लग रहा है।

बुधवार को सुबह-सुबह लगा जाम। फोटो- चंद्रप्रकाश मिश्रा

बुधवार को सुबह-सुबह लगा जाम। फोटो- चंद्रप्रकाश मिश्रा

HighLights

  1. गूगल मैप पर बारापुला फेज-3 ट्रैफिक अपडेट नहीं।

  2. मयूर विहार से एम्स लेन पर जाम की स्थिति।

  3. ट्रैफिक पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी, मैनुअल नियंत्रण।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर ट्रैफिक की स्थिति अब भी गूगल मैप पर अपडेट नहीं हो पायी है। इसके चलते बुधवार को भी ड्रोन के जरिए ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है।

जाम की स्थिति दिखते ही प्रमुख प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। ट्रैफिक डायवर्जन करने के साथ ही मैनुअल तरीके से नियंत्रित भी की जा रही है।

दरअसल, मयूर विहार, डीएनडी लूप व एनएच-24 से एम्स की तरफ जाने वालों को गूगल सर्च में बारापुला फ्लाईओवर का रास्ता ब्लू यानी एकदम खाली दिख रहा है।

06OKL_14_06102026_144

ड्रोन व्यू। जागरण

शॉर्टकट का चक्कर और गूगल मैप की गफलत

शॉर्टकट का सुझाव देते हुए गूगल वाहन चालकों को फ्लाईओवर पर पहुंचा रहा है, जो जाम की वजह भी बन रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अभी गूगल मैप पर लोगों को रियल टाइम अपडेट नहीं मिल रहा है। इस पर गूगल की ओर से काम किया जा रहा है। जल्द ही अपडेट मिलने लगेगा।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 12.11.35

सदर्न रेंज के पुलिस उपायुक्त यातायात संदीप गुप्ता के मुताबिक फ्लाईओवर और आसपास जाम से राहत दिलाने के लिए लगातार ड्रोन से नजर रखी जा रही है। सभी प्रमुख प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात हैं। यातायात नियंत्रित और जरूरत के मुताबिक डायवर्जन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एक ही कॉरिडोर में मेट्रो, RRTS और एक्सप्रेसवे से बढ़ा दबाव; सराय काले खां से आश्रम तक जाम से बेहाल लोग